• Wed. Oct 28th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

डॉ.बांधी के जनसंपर्क में गांव गांव म चलत हे गोठ बांधी भईया काम करत हे की गुंज, सोमवार को किया रांक, पंधी, देवरी कौडिया में सघन जनसंपर्क

डॉ.बांधी के जनसंपर्क में गांव गांव म चलत हे गोठ बांधी भईया काम करत हे की गुंज, सोमवार को किया रांक, पंधी, देवरी कौडिया में सघन जनसंपर्क

बिलासपुर, नवंबर, 07/2023

चुनाव में जीत के लिए दौरा और जनसंपर्क की कड़ी में मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ सोमवार को भाजपा जयराम नगर गतौरा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान जहां-जहां श्री बांधी का काफिला पहुंचा, वहां-वहां पर स्थानीय लोगों ने अपने नेता का स्वागत किया।

भाजपा मंडल जयराम गतौरा क्षेत्र की जनता के स्नेह से प्रसन्न श्री डॉ. बांधी ने कहा, मुझ पर जो विश्वास आप ने किया है उसे कायम रखिए, आप लोगों के माध्यम से सेवा का पुनः अवसर मिलने पर मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास किया जाएगा। मस्तुरी में बढ़ते अपराध और नशाखोरी की रोकथाम कर यहां की जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। दौरा और जनसंपर्क के दौरान श्री बांधी और उनका काफिला सबसे पहले रांक पहुंचा जहां से जनसंपर्क की शुरुआत हुई जिसके बाद क्षेत्र के देवरी पधी कौड़ियां पहुंचा, जहां से जनसंपर्क की शुरुआत की गई। इसके बाद यहां स्थानीय ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनाकर डॉ. बांधी का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद यह कारवां रांक, पंधी, और विभिन्न ग्रामों के हर दरवाजे पहुंचा जहां ग्रामीणों के विशाल जनसमूह ने मस्तूरी विधायक व भाजपा प्रत्याशी डॉ कृष्णमूर्ति बांधी का आत्मीय स्वागत किया इस दौरान गांव गांव म चलत हे गोठ बांधी भईया काम करत हे और ओहि ल देबो ओट जैसे गगन चुंबी नारों से इलाका गूंज उठा।

इस दौरान स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ. बांधी ने कहा- भाजपा अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए एक-एक वायदे को पूरा करेगी। भाजपा की सरकार वापस बनने पर प्रदेश में महिलाओं व बेटियों के लिए योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर पीएम आवास योजना के पात्र लोगों को मकान बनाने के लिए राशि दी जाएगी। वहीं हर घर में पानी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय.. AICC पर्यवेक्षक नवज्योति पटनायक ने उठाए चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे…SIR प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर मांगा जवाब
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे नवकिशोर पटनायक.. मोहन भागवत के बिलासपुर दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- जनता को क्या मिलेगा ?
बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed