• Wed. Oct 28th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

11 गांवों का सघन दौरा कर सुशांत ने किया जनसंपर्क… लड्डू से तौलकर किया जा रहा भाजपा प्रत्याशी सुशांत का स्वागत…

लड्डू से तौलकर किया जा रहा भाजपा प्रत्याशी सुशांत का स्वागत…

11 गांवों का सघन दौरा कर सुशांत ने किया जनसंपर्क…

बिलासपुर/बेलतरा, 07/2023

बेलतरा से भाजपा के प्रत्याशी सुशांत शुक्ला का क्षेत्र में अनूठे ढंग से स्वागत किया जा रहा है। आज जनसंपर्क के दौरान ग्राम पंचायत सेमरताल पहुंचने पर ग्रामीणों ने प्रत्याशी सुशांत शुक्ला को 90 किलो लड्डू से तौलकर स्वागत किया।

चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आते जा रही है प्रत्याशियों सक्रियता बढ़ते ही जा रही है। बेलतरा से भाजपा के प्रत्याशी सुशांत शुक्ला ने आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के 11 गांवों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान प्रत्याशी सुशांत शुक्ला ने कहा की भाजपा ने अपने संकल्प पत्र जारी किया है जिसकी गारंटी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है। छ.ग. में भाजपा की सरकार बनते ही 21 क्विंटल प्रति एकड़ 3100 रूपये में किसानों से धान की खरीदी की जाएगी,जिसका एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। विवाहित महिलाओं को 12 हजार की सहायता राशि, प्रधानमंत्री आवास योजना के 18 लाख आवास के लिए राशि आबंटित की जाएगी। आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख तक मुफ्त उपचार मिलेगा,यह सब भाजपा देगी।

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए सुशांत शुक्ला ने कहा की कांग्रेस का घोषणा पत्र सिर्फ छलावा है 2018 में भी वादा किया था पर आधे से ज्यादा वादे आज भी अधूरे है। अब जनता कांग्रेस के झांसे में नहीं आएगी,आने वाले 17 नवंबर को कमल छाप पर बटन दबाकर राज्य में भाजपा की सरकार बनाएगी। आज जनसंपर्क कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चुनाव संचालक विधायक रजनीश सिंह,जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ,जिला उपाध्यक्ष तिलक साहू,जिला मंत्री अवधेश अग्रवाल विधानसभा संयोजक शंकरदयाल शुक्ला,पूर्व विधायक प्रतिनिधि विजयधर दीवान,मंडल अध्यक्ष जनक देवांगन,महामंत्री मनीष कौशिक,राजेन्द्र साहू समेत समस्त कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहें

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय.. AICC पर्यवेक्षक नवज्योति पटनायक ने उठाए चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे…SIR प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर मांगा जवाब
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे नवकिशोर पटनायक.. मोहन भागवत के बिलासपुर दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- जनता को क्या मिलेगा ?
बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed